फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने किया थेरेसा को फोन, कहा- हम आपके साथ

Sun, 04 Jun 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
लंदन में हुए हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से फोन पर बातचीत की। उन्होंने हमले पर अपनी संवेदना प्रकट की। इसके अलावा उन्होंने दोनों आतंकवादी हमलों की जांच में अमेरिका द्वारा पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुलिस की बहादुरी से कार्रवाई करने की सराहना की। इसके अलावा अमेरिका ने इस हमले से जुड़े जांच के लिए मदद करने की पेशकश की है। 

गौरतलब है कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। लंदन ब्रिज पर एक बेकाबू वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। घटना में 7 लोगों के मारे जाने और करीब 48 लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी घटना ब्रिज के ही पास एक रेस्तरां की है जहां एक शख्स ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह चाकू को लहरा रहा था जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस हमले में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

शनिवार देर रात लंदन में ये हमला उस समय हुआ जब 8 जून को ब्रिटेन में होने वाले चुनावों में कुछ ही दिन बचे हैं। इस हमले पर ट्रंप ने ट्वीट करके लिखा है ब्रिटेन और लंदन में मदद के लिए अमेरिका वो सब कुछ करेगा, जो वो कर सकता है। उन्होंने आगे लिखा कि हम आपके साथ हैं। इसके अलावा उन्होंने इस घटना को क्रूर करार दिया है। Whatever the United States can do to help out in London and the U. K., we will be there - WE ARE WITH YOU. GOD BLESS! — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 3, 2017
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें