फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा ने सैंडी प्रभावित इलाकों का दौरा किया

Thu, 01 Nov 2012 11:23 AM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विनाशकारी चक्रवाती तूफान सैंडी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए न्यूजर्सी पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्थानीय लोगों से कहा है कि उनका प्रशासन लंबे समय तक लोगों का साथ देगा।
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक ओबामा, रिपब्लिकन गवर्नर क्रिस क्रिस्टी के साथ अटलांटिक सिटी में स्थानीय लोगों और राहतकर्मियों से भी मुलाकात कर रहे हैं। तूफान की वजह से समूचे उत्तर-पूर्वी अमेरिका में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं और लाखों लोग अभी तक बिजली से वंचित हैं।

दो दिन के बंद के बाद कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठान और सेवाएं दोबारा बहाल हुई हैं और वॉल स्ट्रीट भी दोबारा हरकत में आ रहा है। इस दौरे में ओबामा के साथ फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख क्रेग फुगाटे भी हैं। अमेरिका में अगले मंगलवार होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले बराक ओबामा ने तूफान के कारण प्रचार कार्यक्रम रोका हुआ है।
विज्ञापन


ओबामा की सराहना
न्यूजर्सी के रिपब्लिकन गवर्नर आमतौर पर ओबामा के आलोचक रहे हैं। लेकिन तूफान के दौरान उनके नेतृत्व में किए गए राहत कार्यों के लिए ओबामा की सराहना कर रहे हैं। न्यूजर्सी में मौजूद बीबीसी के नॉर्थ अमेरिका एडिटर मार्क मर्डेल इसे अहम मानते हैं।

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के दावेदार मिट रोमनी ने भी आपदा के दौरान चुनावी प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। लेकिन बुधवार को इसके लिए फ्लोरिडा जा पहुंचे। अमेरिकी ऊर्जा विभाग का कहना है कि तूफान की वजह से समूचे उत्तर-पूर्वी इलाके में 62 लाख घरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल है।

सैंडी की वजह से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा न्यूयॉर्क शहर भी धीरे-धीरे सामान्य होने की कोशिश कर रहा है। ऊंची उठी लहरों और बारिश का पानी शहर के मैनहट्टन और अन्य इलाकों में भर गया था जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी।

जेनरेटर के बूते न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज बुधवार को दोबारा खुल गया। नैस्डैक ने भी दोबारा काम करना शुरू कर दिया है। कई बस सेवाएं भी फिर से शुरू हो गई हैं और शहर के ज्यादातर पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसी तरह हवाई यातायात भी बहाल हुआ है लेकिन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें