अमेरिका के साउथ कैरोलिना में एक ट्रेन हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 70 घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात ढाई बजे के करीब हुआ। यात्रियों को ले जा रही एमट्रैक पैसेंजर ट्रेन की टक्कर एक मालवाहक ट्रेन से हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बारे में साउथ कैरोलिना इमरजेंसी मैनेजमेंट डिवीजन ने बताया कि 'एमट्रैक 91 ट्रेन न्यूयॉर्क से मियामी जा रही थी इस दौरान उसकी टक्कर एक 6 डिब्बों वाली मालवाहक ट्रेन से हुई।'