फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसामा बिन लादेन के दामाद को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल कायदा नेता ओसामा बिन लादेन के दामाद को चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में न्यूयॉर्क की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


48 साल के सुलेमान अबू गेथ कुवैती नागरिक हैं और अमरीका में 9/11 हमलों के बाद वो अल-कायदा के प्रवक्ता की भूमिका में थे।

इन हमलों के बाद अमरीकी धरती पर आरोपों का सामना करने वाले वो अल-कायदा के सबसे बड़े नेता थे।

सुलेमान को पिछले साल जॉर्डन में पकड़ा गया था, जिसके बाद उन्हें अमरीका लाया गया। मार्च में उन्हें अमरीकी नागरिकों को मारने की साजिश रचने का और अल-कायदा को मदद पहुंचाने का दोषी करार दिया गया।
विज्ञापन


सजा सुनाते हुए अमरीकी जिला अदालत के जज लुईस कैपलन ने सीधे सुलेमान से मुखातिब होते हुए कहा, "मेरा आकलन है कि आप अल-कायदा के अमरीकी नागरिकों को मारने के एजेंडे को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
विज्ञापन


अदालत में पेश किए गए वीडियो में सुलेमान अमरीका को 9/11 की तर्ज पर और हवाई हमलों की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अपने बचाव में कहा कि वो सिर्फ़ एक धार्मिक नेता हैं और उनका मकसद दुनिया भर के मुसलमानों को अपने विरोधियों के खिलाफ एकजुट करना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें