अमेरिका में एक सिख लड़के के साथ होने वाले नस्ली बर्ताव से दुनिया भर में सिख समुदाय काफी गुस्से में है। प्रवासी सिख समुदाय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। दक्षिण अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले एक सिख लड़के को स्कूल बस में उसके सहपाठी रोज उसे 'टेररिस्ट' (आतंकवादी) कहकर चिढ़ाते थे जिस पर लड़के ने घटना का वीडियो बनाकर उसे यू ट्यूब पर डाल दिया था।
सिखों की सबसे बड़ी पीठ 'अकाल तख्त' ने घटना की निंदा की और 'सिख पहचान' को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों को मज़बूत बनाने की मांग की।अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।