अमेरिका में हेट क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब न्यूयॉर्क में एक सिख कैब ड्राइवर को पैंसेंजर्स द्वारा हेट क्राइम का निशाना बनाने का मामला सामने आया है। पैसेंजेर्स ने न सिर्फ ड्राइवर पर हमला किया बल्कि उनकी पगड़ी भी खींची। हेट क्राइम का शिकार हुए सिख ड्राइवर की पहचान 25 वर्षीय हरकृत सिंह के रूप में हुई है। न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में बढ़े भारतीयों पर हमले, जानिए कब-कब हुई घटनाएं
हरकृत सिंह ने पुलिस को बताया कि यह बहुत ही डरावना अनुभव था। पैसेंजर नशे में थे। सिंह ने कहा कि इस अनुभव के बाद वह रात में ड्राइव करने से बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने कहा,'वह फिर से काम करने के लिए बहुत डरे हुए हैं क्योंकि यह घटना उनके धर्म का अपमान है।'
यह भी पढ़ें- सिख लड़की पर चिल्लाया अमेरिकी, कहा- तुम यहां की नहीं हो, लेबनान लौट जाओ, देखें Video
सिंह ने न्यूयॉर्क डेली न्यूज को बताया कि उन्होंने एट एवेन्यू और 30th स्ट्रीट से तीन पुरुष और एक महिला को कैब में बैठाया था, जो दक्षिण मैडिसन स्क्वायर गार्डन के पास है। कैब में बैठने के बाद पैसेंजर्स सही दिशा नहीं बता रहे थे और वह इधर-उधर कर रहे थे। कुछ देर में वे बदतमीजी करने लगे। वे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए 'अली बाबा' और गाली दे रहे थे। इसके बाद एक पैसेंजर ने उनकी बांह में मुक्का मारा और उसके बाद उनकी पगड़ी खींची।
हरकृत सिंह पर हुए हमले से एक हफ्ते पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में सिखों ने अपने समुदाय को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत लोगों को बताया जा रहा है कि सिख कौन हैं और जिसमें वे विश्वास करते हैं।