फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम क्या कर सकते हैं ये हमने सीरिया में दिखा दिया, नार्थ कोरिया समझें इशाराः अमेरिका

Tue, 18 Apr 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
माइक पेंस
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया को लेकर अमेरिका सख्त होता जा रहा है। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने प्रेस कान्फ्रेंस करके कहा कि साउथ कोरिया ही नहीं अमेरिका भी नॉर्थ कोरिया के मिसाइल और परमाणु टेस्ट को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


 साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ह्वांग क्योह्न के साथ उन्होंने कहा कि वे रक्षात्मक रुख को अपनाते हुए जल्द ही थाड मिसाइल सिस्टम तैनात करेंगे। बताते चलें कि पेंश एशियाई देशों के दौरे पर हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति चाहते हैं कि नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियार और विध्वंसक मिसाइलों को लेकर अपना लापरवाही भरा रवैया छोड़ दे। उन्होंने कहा, बीते दो हफ्तों में सीरिया और अफगानिस्तान के जरिए दुनिया ने हमारी ताकत देखी है। हम चेतावनी देते हैं कि नॉर्थ कोरिया इससे सबक ले।
विज्ञापन



बताते चलें कि सोमवार को नॉर्थ कोरिया ने वहां की सरकार न्यूज एजेंसी केसीएनए के हवाले से कहा कि जोंग-उन ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर उल-असद को चिट्ठी भेजी। इसमें उन्होंने कहा कि़ वह सीरियाई सरकार और वहां के लोगों के लिए इसके न्यायिक कार्य और अमेरिका के हालिया हमले का विरोध करने के प्रति अपना समर्थन और सहयोग प्रकट करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें