फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में फायरिंग, एक पुलिस अधिकारी की मौत

Tue, 10 Oct 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Texas Tech University
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी कैंपस में सोमवार रात फायरिंग हुई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैंपस के पुलिस हेडक्वार्टर में फायरिंग हुई जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। घटना के बाद इस अमेरिकन यूनिवर्सिटी को पूरी तरह लॉक कर दिया गया और छात्रों को सुरक्षित रहने के लिए ट्विटर से संदेश भेजे गए। यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग में शामिल संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


  Shooting at Texas Tech University police division, campus placed on lockdown, shooter at large: Reuters — ANI (@ANI) October 10, 2017   #UPDATE Suspect apprehended. Lockdown lifted on campus.Avoid TTU police division, north side of campus: Texas Tech University — ANI (@ANI) October 10, 2017

कैंपस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फायरिंग की घटना उस वक्त हुई जब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट वेलफेयर चेकिंग की जा रही थी। अधिकारियों को यूनिवर्सिटी में ड्रग्स और उससे जुड़ी चीजों के सबूत मिले थे, जिसके बाद एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया था। संदिग्ध ने अचानक ही अधिकारी के सिर से बंदूक सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें