अपना पड़ोसी पंसद ना आये और उससे दुखी हो समझ आता है पर उसके घर का रंग पसंद ना आ रहा है इसलिए उसे परेशान करें, ऐसा पहली बार देखा है।
जी हां! आपने सही सुना, 46 वर्षीय क्रिस्टी रॉबर्टसन को अपने पड़ोसी माविस और ऐलेन वार्ड के घर का रंग पसंद नहीं आता इसलिए वो उन्हें कई सालों से परेशान कर रही हैं। क्रिस्टी का यहां तक कहना है कि वो इन्हें तब तक परेशान करती रहेगी जब तक दोनों मर नहीं जाते।
वार्ड पति-पत्नी इससे काफी डरे हुए हैं। डर के कारण उन्होंने अपने 150,000 डॉलर के बंगले को एक कैद में तब्दील कर दिया है। इसके अलावा उन्होनें घर के हर कोने में कैमरे और अलार्म लगा रखे हैं जिससे उसकी हर अगली हरकत पर नजर रखी जा सके।
कैमरे लगाने के बाद कई सारी ऐसी फुटेज सामने आई हैं जिसमें राबर्टसन वार्ड परिवार के घर के बाहर लगे बाड़े को फांदते हुए दिखी। कई बार तो उनके घर में चोरी-छिपे घुसकर बगीचे में लगे गमलों को तोड़-फोड़ रही थी।