फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को भारी पड़ी ‘सेक्सिस्ट जोक’ की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पुरुषों की बातचीत के दौरान वहां खड़ी एक महिला ने जाने क्या सुन लिया कि उसने शिकायत कर दी। बाद में उस महिला को नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल यह पूरा वाकया सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के एक सम्मेलन का है जहां दो पुरुषों की आपसी बातचीत के दौरान पास खड़ी एक महिला असहज हो गईं।

महिला को लगा कि वे आपस में ‘सेक्सी चुटकुले’ सुना रहे हैं। एड्रिया रिचर्ड्स जब उन पुरुषों के पास खड़ी थी तो वे पुरुष अपनी बातचीत में ‘बिग डॉन्गल्स’ और ‘फोर्किंग रेपोज’ जैसे शब्दों का जिक्र कर रहे थे।

नौकरी से निकाला
महिला ने सम्मेलन के आयोजकों से इसकी शिकायत की जिसके बाद घटना में शामिल एक पुरुष को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया।

वह कंपनी सम्मेलन को प्रायोजित भी कर रही थी। हालांकि एड्रिया रिचर्ड्स को अपनी शिकायत के लिए इंटरनेट पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्हें भी अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


यहां तक कि एड्रिया को जान से मारने तक की भी धमकी दी गई और उनकी वेबसाइट को हैकिंग का शिकार बनाने की कोशिश की गई। एड्रिया खुद पेशे से एक टेक्नोक्रेट हैं।

‘सेक्सी जोक’
उनकी कंपनी सेंडग्रिड के सीईओ जिम फ्रैंकलिन ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी दुनिया भर के सॉफ्टवेयर डेवलपर समुदाय के बीच तालमेल बिठाना था।

लेकिन हाल ही में जो कुछ भी हुआ उससे यह समुदाय बुरी तरह से बंट गया है। इसलिए एड्रिया अपनी जिम्मेदारी ठीक से पूरा नहीं कर सकती।

इस पर एड्रिया का कहना है कि वे सम्मेलन के पोस्टर्स पर महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की फोटो देखकर उन्होंने तय कि वह कार्रवाई करेंगी। शिकायत नहीं करने पर इस तरह का बर्ताव जारी रहेगा और नवयुवतियां इस पेशे में नहीं आएंगी।

‘फोर्किंग अ रेपो’ और ‘डॉन्गल’
नौकरी से निकाले गए व्यक्ति का कहना है कि हमने कोई ‘सेक्सी जोक’ नहीं सुनाया था और न ही हमारा ऐसा कोई इरादा था।

अपनी बात शुरू करने के लिए जब किसी अन्य की परियोजना का जिक्र करने की सूरत में ‘फोर्किंग अ रेपो’ शब्द का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में अक्सर किया जाता है।
विज्ञापन


और ‘डॉन्गल’ उस हार्डवेयर डिवाइस को कहते हैं जो किसी कंप्यूटर में बाहर से जोड़ा जाता है। उस व्यक्ति का कहना है कि गलती एड्रिया की है जिसने हमारी बात को ‘सेक्सी जोक’ के संदर्भ में लिया।

जोए क्लीनमैन
टेक्नॉलॉजी रिपोर्टर, बीबीसी न्यूज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें