फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्स टेप' केस: वेबसाइट पर भारी पड़े पहलवान हल्क

Sat, 19 Mar 2016 01:46 PM IST
बीबीसी/अमेरिका
विज्ञापन
वेबसाइट 'गॉकर' को हल्क होगान के सेक्स टेप सार्वजनिक करने का दोषी - फोटो : Getty
विज्ञापन
फ्लोरिडा की कोर्ट ने गॉसिप वेबसाइट 'गॉकर' को अंतरराष्ट्रीय पहलवान हल्क होगान के सेक्स टेप सार्वजनिक करने का दोषी पाया है। अदालत ने इसके एवज़ में हल्क को 115 मिलियन डॉलर भुगतान करने का आदेश दिया है। हल्क के वकीलों ने अदालत में कहा कि वेबसाइट ने उनके मुवक्किल के निजी जीवन की गोपनीयता भंग की है। इसके अलावा वेबसाइट में दिखाए वीडियो को 'अहम ख़बर' की श्रेणी में भी नहीं रखा जा सकता। अमेरिका में यह केस काफी मशहूर हुआ। इस केस को प्रेस की आज़ादी बनाम सेलेब्रिटी के निजता अधिकार के बीच कानूनी लड़ाई के तौर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन



हल्क के इस अंतरंग वीडियो को वेबसाइट पर 2012 में पोस्ट किया गया था। इसमें हल्क अपने एक मित्र की पत्नी के साथ सेक्स करते दिखाए गए थे। वेबसाइट ने इस वीडियो टेप को गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया था। पेशेवर कुश्ती से रिटायर्ड हल्क के अनुसार यह मसला प्रेस की आज़ादी नहीं बल्कि उनके निजी जीवन में अनुचित हस्तक्षेप का है। इससे उनके करियर को भी नुकसान पहुंचा है।


वेबसाइट के बचाव वकीलों के मुताबिक,''हो सकता है कि अदालत को वेबसाइट की कार्रवाई पहली नजर में थोड़ी असहज लगे पर इससे कहीं ज्यादा अहम है प्रेस की आज़ादी सुनिश्चित और मजबूत करना।'' हल्क के वकीलों का कहना था कि वेबसाइट ने टेप पोस्ट करने से पहले उनके मुवक्किल और महिला से स्वीकृति नहीं ली थी।
विज्ञापन


वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) ने केस की सुनवाई के दौरान नस्लीय टिप्पणी का ऑडियो सामने आने के बाद रेसलर हल्क होगान का क़रार रद्द कर दिया था। 1977 में करियर शुरू करने वाले हल्क होगान पहलवानी के सबसे चर्चित चेहरों में एक हैं। तब होगान ने माफ़ी मांगते हुए कहा था, "मैंने जो भाषा इस्तेमाल की है, वह अस्वीकार्य है। इसकी कोई सफाई नहीं दी जा सकती।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें