फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनेटर कॉर्कर ने ट्रंप की योग्यता पर उठाया सवाल, बोले- देश के लिए कुछ नहीं किया

Sat, 19 Aug 2017 03:07 AM IST
एजेंसी , वाशिंगटन
विज्ञापन
Senator Bob Corker
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े एक शक्तिशाली सीनेटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योग्यता पर सवाल उठाया है। सीनेटर बॉब कॉर्कर ने कहा कि ट्रंप ने उस ‘स्थिरता’ या ‘योग्यता’ का प्रदर्शन नहीं किया है, जो देश का प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


 सीनेटर कॉर्कर ने वर्जीनिया में हुई नस्ली हिंसा पर ट्रंप के विवादित बयानों की पृष्ठभूमि में यह बात कही है। सीनेट की विदेशी संबंधों की शक्तिशाली समिति के अध्यक्ष सीनेटर बॉब कॉर्कर ने कहा कि यदि ट्रंप व्हाइट हाउस में तर्कसंगत बदलाव नहीं करते तो उन्हें डर है कि देश संकट में फंस जाएगा।

टैनेसी में एक टाउनहॉल में बैठक के बाद कॉर्कर ने कहा, ‘राष्ट्रपति वह स्थिरता या योग्यता नहीं दिखा पाए हैं, जो उन्हें सफल होने के लिए दिखानी चाहिए।’  कॉर्कर का महत्व इस बात से आंका जा सकता है कि एक बार ट्रंप उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने पर विचार कर रहे थे। चुनाव के बाद वह उन्हें विदेश मंत्री बनाने पर भी विचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें