अमेरिका के फ्लोरिडा अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज का इलाज नहीं किया और उसे मरने के लिए छोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज के सीने पर एक टैटू बना था। लिखा था डू नॉट रिससिटेट यानी पुनर्जीवित ना करना।
पढ़ें- इस शख्स ने टैटू की वजह से दुनिया में बनाई पहचान, आंख में भी बनवा रखा है टैटू
डॉक्टरों के मुताबिक टैटू देखकर वे असमंजस में पड़ गए कि मरीज की इच्छा का सम्मान करते हुए उसका इलाज ना किया जाए या इलाज कर अपना फर्ज निभाया जाए। डॉक्टरों ने इलाज न करने का फैसला किया। 70 साल के इस मरीज को बेहोशी की हालत में जैक्सन मेमोरियल अस्पताल में लाया गया था। उसे सांस संबंधी और अन्य समस्या थी। द न्यू इंग्लैंड जर्नल मेडिसिन में यह शोध प्रकाशित हुआ है।
डॉक्टरों के मुताबिक उन्होंने मरीज के टैटू को उसकी इच्छा मानते हुए उसका सम्मान किया। सीने पर ना शब्द के नीचे रेखा खींची थी और मरीज के हस्ताक्षर भी थे। यानी यह उसकी तीव्र इच्छा थी। डॉक्टरों ने आपस में सलाह मशवरा करने के बाद इलाज न करने का फैसला किया। इससे पहले 2012 में अमेरिका के मियामी स्थित अस्पताल में ऐसा ही मामला सामने आया था। बाद में 59 साल के मरीज ने कहा कि टैटू पर लिखा संदेश उसकी इच्छा को नहीं दर्शाता है। उसने युवावस्था में शर्त और शराब के नशे में इसे बनवा लिया था।