फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान में यात्री को बिच्छू ने मारा डंक

Sat, 15 Apr 2017 10:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
यूनाइटेड एयरलाइंस - फोटो : social media
विज्ञापन
यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सीट पर बैठे यात्री को एक बिच्छू ने डंक मार दिया। इससे यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में साफ-सफाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मैक्सिको में दो सप्ताह की छुट्टी का मजा लेने के बाद रिचर्ड और उनकी पत्नी लिंडा बेल ने ह्यूस्टन से कैलगरी के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट ली।
विज्ञापन


लिंडा बेल ने कहा कि विमान के ओवरहेड कम्पार्टमेंट में एक बिच्छू उनके पति रिचर्ड के ऊपर गिर गया। बिच्छू रिचर्ड के बालों में फंसा था। उन्होंने इसे अपने हाथों से निकाला और ट्रे में रखा। लेकिन जब उन्होंने वापस उठाया तो उसने डंक मार दिया। इसके बाद फ्लाइट सहकर्मी ने उसे पहले जमीन पर पटका फिर उसे टायलेट में फेंक दिया। दूसरे यात्री ने एलर्जी से बचने की दवा दी। लिंडा ने कहा कि एयरलाइंस ने इस घटना के लिए माफ मांग ली है और मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें