अमेरिकी सीनेटरों का कहना है कि जमाल खशोगी हत्या मामले में सीआईए की रिपोर्ट के बाद से अब उन्हें पहले से अधिक यकीन हो गया है कि इस हत्या में सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का ही हाथ है। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी इस बात में हामी भरी। दक्षिण कैरोलिना रिपब्लिकन ने कहा कि सऊदी प्रिंस "विनाश करने वाला, खतरनाक और क्रेजी है।" बता दें मामले में सऊदी अरब ने 11 लोगों पर आरोप लगाया है लेकिन इस बात से इनकार कर दिया है कि इसमें प्रिंस सलमान भी शामिल थे।
क्या कहा सीनेटरों ने?
सीनेट कमिटि के सदस्यों ने मंगलवार को सीआईए निदेशक जीना गैस्पेल की ओर से ब्रीफिंग के बाद विदेशी संबंधों पर अपने विचार रखे। ग्राहम ने इस्तांबुल के वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि "यहां कोई स्मोकिंग गन नहीं है लेकिन वह दिख रही है"।