फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनीसेफ का पहला क्लाइमेट कॉमिक कांटेस्ट भारत की सात्विगा श्रीधर ने जीता

Sat, 02 Dec 2017 06:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
सात्विगा श्रीधर
विज्ञापन
चैन्नई की 21 वर्षीय सात्विगा सोना श्रीधर ने यूनिसेफ के  पहले क्लाइमेट कॉमिक कांटेस्ट जीत लिया है। जिस समय पूरी दुनियाभर के वैज्ञानिक ग्लोबल वार्मिंग से धरती को बचाने में जुटे हुए विचार विमर्श कर रहे थे, उस समय भारत की चेन्नई की बाढ़ झेल चुकी सात्विगा ने लाइट-अ-हाल्फ थ्री हाल्फ ह्यूमन फोटो बना कर  यह बताने की कोशिश की है कि प्रकृति को बचाओ। सोना बताती है कि 2015 में तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान 'वरदा' ने भारी तबाही मचाई थी।
विज्ञापन

 श्रीधर ने भी अपने परिवार के साथ इस तूफान की तबाही को झेला था, सात्विगा ने अपने परिवार के साथ बाढ़ के दौरान पानी और खाने के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद भी की थी। उसे याद है कि किस तरह तूफान के दौरान लोग खाने-पीने के लिए तरस गए थे। चेन्नई हर साल भारी बारिश की तबाही को झेलता है। मौसम के इन बदलावों ने ही उनके मन में आधा मानव और आधा पेड़ के शरीर वाले 'लाइट' ने आकार लिया 

पढ़ें: UNICEF ने की भारत की सराहना, दुनिया भर के लिए बन सकता है 'मॉडल फॉर डेवलपमेंट'

जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे के प्रति बच्चों को जागरूक करने के मकसद से यूनिसेफ ने न्यूयॉर्क में क्लाइमेट कॉमिक कांटेस्ट का आयोजन किया था इस प्रतियोगिता के लिए दुनिया के 99 देशों से करीब 2,900 कॉमिक चित्र आए थे। विजेता चित्र घोषित करने के लिए 162 देशों के 21000 लोगों ने वोट दिया।  
विज्ञापन


And the winner is… Light!

Half tree & half human, he’s the #climatechange fighting superhero ready to save our planet.

RT to congratulate Sona from India on winning our #ClimateComic contest! pic.twitter.com/z7pm3EkstC— UNICEF (@UNICEF) November 30, 2017

 
विज्ञापन

सत्विगा श्रीधर के 'लाइट' को सबसे ज्यादा पसंद किया गया

unicef
इसमें जजों के अलावा देशभर से कराई वोटिंग में सत्विगा श्रीधर के 'लाइट' को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।  'लाइट' को अगले साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के मौके पर यूनिसेफ कैलेंडर द्वारा जारी किया जाएगा।    
 
कांटेस्ट जीतने के बाद श्रीधर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यूनिसेफ की इस प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला और क्लाइमेट अवेयरनेस प्रोग्राम में बनाए गए मेरे चित्र को पहला स्थान मिला है। श्रीधर ने कहा कि मैं आशा करती हूं कि सुपरहीरो लाइट दुनियाभर के बच्चों को प्रभावित करेगी और ये एक छोटा सा कदम है क्लाइमेट चेंज अवेयरनेस कार्यक्रम में। 


इस प्रतियोगिता में युवाओं को बढ़ चढ़ के भाग लेने की संख्या को देखते हुए यूनिसेफ में कम्यूनिकेशन डायरेक्टर पलोमा इसकूडेरो ने कहा कि मैं सोना को  बहुत बधाई देते हुए विश्वभर के नेता को यह कहना चाहती हूं कि तेजी से बदल रहे क्लाइमेट चेंज को लेकर आज का युवा काफी सजग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें