फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 दिन तक समंदर में मौत से लड़कर जीता ये शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन
66 दिनों तक एक शख्स समंदर की लहरों के बीच जिदंगी के लिए मौत से जूझा और आखिरकार उसने जिंदगी की ये जंग जीत ही ली। मछली पकड़ने निकला अमेरिका का एक नाविक खुद समंदर की लहरों में उलझकर रह गया।
विज्ञापन


उसकी नाव अटलांटिक महासागर में पलट गई और फिर शुरू हुई जान बचाने की जंग जो पूरे 66 दिन चली। लुइस जॉर्डन नाम के इस 37 वर्षीय नाविक को नॉर्थ कैरोलीना से करीब 200 मील दूर से गुजरते जर्मनी के एक जहाज ने बचाया।

मछली खाकर बचाई जान

जर्मन जहाज से जॉर्डन को अस्पताल पहुंचाने वाले अमरीकी कोस्ट गार्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने साहस की ऐसी मिसाल पहले कभी नहीं देखी। कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी रेयान डोस ने बताया, "जॉर्डन ने अटलांटिक महासागर में कच्ची मछली और बारिश के पानी के सहारे जान बचाई।"

जॉर्डन अपनी 35 फुट लंबी नाव पर आखिरी बार 23 जनवरी को साउथ केरोलीना में नजर आए थे। हादसे के बाद उनके परिजनों ने 23 जनवरी को उनके गुम होने की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन

पापा 'अब मैं ठीक हूं'

जर्मनी के जहाज पर सवार होने के बाद जॉर्डन ने अपने पिता से फोन पर बात की और कहा, ''अब मैं ठीक हूं। '' जॉर्डन की वापसी से खुश उनके पिता ने कहा, ''मुझे लगा कि मैं तुम्हें खो चुका हूं" जर्मन जहाज से अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने हेलीकॉप्टर के जरिए जॉर्डन को वर्जिनिया के नॉरफॉक स्थित एक हॉस्पिटल पहुंचाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें