फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका को रूस से है सबसे बड़ा खतरा : अमेरिकी जर्नल

Thu, 22 Sep 2016 05:29 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : Getty Image
विज्ञापन
पेंटागन के एक शीर्ष जर्नल ने कहा है कि अमेरिका को सबसे बड़ा खतरा रूस से है और चीन उसके लिए दूसरे नंबर का सबसे खतरनाक देश है। अमेरिका के एक सांसद ने भी ऐसी ही राय रखी है। जर्नल जॉन ई हेतन ने रणनीतिक कमान के कमांडर पद के लिए अपनी कंफर्मेशन हियरिंग में कहा, ‘जिस तरह से मैं दुनिया भर के मौजूद खतरों को देखता हूं, उसके हिसाब से मुझे लगता है कि रूस सबसे बड़ा खतरा है।
विज्ञापन


चीन बेहद कम अंतर से दूसरे स्थान पर है लेकिन सबसे ज्यादा संभावित चिंताजनक खतरे उत्तर कोरिया और ईरान हैं क्योंकि उत्तर कोरिया के बारे में कुछ भी पहले से कहा जाना मुश्किल है।

हेतन ने कहा कि रूस और चीन पिछले 20 साल में अपनी तुलना अमेरिका की उस शक्तिशाली और पारंपरिक सेना से करते रहे हैं, जो दुनिया की किसी भी युद्ध क्षेत्र को जी सकती है। दोनों देशों ने अमेरिका से सीख ली है और क्षमता निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'वे विद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम में हमारा वर्चस्व देखते हैं'

इनमें से एक सीख है-विद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम की। वे विद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम में हमारा वर्चस्व देखते हैं। वे हमें जीपीएस उपग्रह संचार का इस्तेमाल करते देखते हैं।’ वहीं, सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष सीनेटर जॉन मैक्केन ने कहा कि उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में पांचवां परमाणु परीक्षण किया।

इससे साफ हो गया है कि वह अमेरिका पर परमाणु हथियारों से हमला बोलने की क्षमताएं विकसित करने के अपने इरादे पर कायम है। जबकि चीन गतिशील मिसाइलों और पनडुब्बियों पर जोर देते हुए अपने परमाणु बलों को आधुनिक कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें