पेंटागन के एक शीर्ष जर्नल ने कहा है कि अमेरिका को सबसे बड़ा खतरा रूस से है और चीन उसके लिए दूसरे नंबर का सबसे खतरनाक देश है। अमेरिका के एक सांसद ने भी ऐसी ही राय रखी है। जर्नल जॉन ई हेतन ने रणनीतिक कमान के कमांडर पद के लिए अपनी कंफर्मेशन हियरिंग में कहा, ‘जिस तरह से मैं दुनिया भर के मौजूद खतरों को देखता हूं, उसके हिसाब से मुझे लगता है कि रूस सबसे बड़ा खतरा है।
चीन बेहद कम अंतर से दूसरे स्थान पर है लेकिन सबसे ज्यादा संभावित चिंताजनक खतरे उत्तर कोरिया और ईरान हैं क्योंकि उत्तर कोरिया के बारे में कुछ भी पहले से कहा जाना मुश्किल है।
हेतन ने कहा कि रूस और चीन पिछले 20 साल में अपनी तुलना अमेरिका की उस शक्तिशाली और पारंपरिक सेना से करते रहे हैं, जो दुनिया की किसी भी युद्ध क्षेत्र को जी सकती है। दोनों देशों ने अमेरिका से सीख ली है और क्षमता निर्माण शुरू कर दिया है।