फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस का दावा, उसके पास है डोनाल्ड ट्रंप का आपत्तिजनक वीडियो

Wed, 11 Jan 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एक बार फिर से विवादों में आ गये है। विदेशी और अमेरिकी मीडिया की खबरों की माने तो रूस के पास ट्रंप का आपत्तिजनक वीडियो मौजूद है। मीडिया के अनुसार रूस ने इस बात का दावा किया है कि डोनल्ड ट्रंप से जुड़े कुछ  मुख्य जानकारियां उसके पास है।
विज्ञापन


साथ ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी है जिसमें ट्रंप अपतत्तिजनक स्थिति में दिख रहे है। इन सब जानकारियों के द्वारा ट्रंप को ब्लैकमेल भी किये जाने की भी खबर है। वहीं इस पर नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिल्कुल फर्जी खबर है। उन्होनें कहा कि यह बस एक राजनीति वार है।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों से रूस ट्रंप के समर्थन में रहा है

बताया जा रहा है कि इस पुरी घटना की जानकारी पहले ब्रिटिश खुफिया एजेंसी को मिली जिसने अमेरिकी एजेंसी को इस पुरी घटना की जानकारी दी। अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने ट्रंप को इस बात की सूचना दी। इस खबर के बाद अमेरिकी सांसदों, खुफिया और अन्य लोगों के बीच बात तेजी से फैल गई। डॉक्यूमेंट्री में यह भी आरोप है कि ट्रंप के प्रतिनिधियों ने रूसी सरकार को गंभीर सूचना का आदान-प्रदान किया है।

हालंकि बजफीड और न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस खबरों की प्रमाणिकता की पुष्टी नहीं की है। मगर डॉसिएर की खबरों के अनुसार पिछले पांच सालों से रूस ट्रंप के समर्थन में रहा है। इसमें ये भी बताया है कि ब्रिटिश खुफिया विभाग ने ट्रंप के राजनीतिक के लिए बनाया गया था। वहीं न्यू यॉर्क टाइम्स ने कहा कि ट्रंप के ये खबर काफी गंभीर लग रही है इसलिए उन्होनें  बराक ओबामा और कांग्रेस के तमाम नेताओं के बताने का फैसला किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें