फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ये महिला बनेगी कार कंपनी टेस्ला की नई चेयरमैन, लेगी एलन मस्क की जगह

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबिन डेनहॉम - फोटो : The Australian

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की अगली चेयरमैन 55 वर्षीय रॉबिन डेनहॉम बनेंगी। वह एलन मस्क (47) की जगह लेंगी जो बीते 14 साल से चेयरमैन के पद पर आसीन थे। डेनहॉम ऑस्ट्रेलियन टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी टेलस्ट्रा की स्ट्रैटजी हेड और सीईओ हैं। कार कंपनी ने इस बात की जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि छह महीने का नोटिस पीरियड पूरा होने के बाद वह ये जिम्मेदारी संभालेंगी।



2014 से स्वतंत्र निदेशक के तौर पर कर रही हैं काम


डेनहॉम साल 2014 से टेस्ला कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एलन मस्क कंपनी के चेयरमैन का पद तो छोड़ देंगे लेकिन वह सीईओ के पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर भी बने रहेंगे।


इसलिए हटाए गए मस्क


एलन मस्क ने अगस्त में कंपनी को प्राइवेट कंपनी में बदलने के बारे में कहा था। साथ ही उसे शेयर बाजार से कंपनी को डीलिस्ट करा दिया था। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उन्हें 420 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से निवेशक मिल चुका है।


नियमों के मुताबिक सारी जानकारी मस्क को अमेरिकी शेयर बाजार के रेग्युलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को देनी थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बाद में मस्क अपनी बात से भी मुकर गए। जिसके बाद एसईसी ने उनपर निवेशकों को धोखा देने का आरोप लगाया। जिसके बाद 48 घंटे के भीतर सेटलमेंट हुआ और उन्हें पद से हटने को कहा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next