फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के मॉडल के साथ संबंधों पर बड़ा खुलासा, महिला ने खुद बताई सच्चाई

Sun, 18 Feb 2018 11:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

प्रसिद्ध मैगजीन प्लेब्वाय की पूर्व मॉडल केरन मैकडॉगल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों पर से पर्दा उठाया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि ट्रंप के साथ वह साल 2006 में संबंधों में थीं।  आपको बता दें कि ट्रंप के साथ संबंधों की बात कहने वाली केरन दूसरी महिला हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ उनके अच्छे रिश्तें रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप उन्हें अपने निजी बंगले पर लेकर गए थे। केरन ने यह बात एक अमेरिकी मैगजीन को बताई है।    

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेलानिया ट्रंप के गर्भवती होने के दौरान और बच्चे को जन्म देने के कुछ महीने बाद वह ट्रंप के साथ रिश्तों में थी, केरन से पहले पॉर्न स्टार स्टेनली क्लिफोर्ड भी ट्रंप के साथ अपने संबंधों का दावा कर चुकी हैं। स्टेनली ने दावा किया था कि ट्रंप ने एक रात उनके साथ संबंध बनाए थे। और इस बात को किसी से नहीं बताने के एवज में 13 हजार डॉलर रुपये दिए थे।  

आपको बता दें 2016 में अमेरिका चुनाव के दौरान एक अखबार ने ट्रंप के करीबी डेविड पेकर पर स्टोरी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक पेकर ने अपने दोस्त के साथ केरन मैकडॉगल के साथ संबंध बनाए थे। और इस राज को छिपाने के लिए 150,000 डॉलर का पेमेंट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें