फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के साथ बेहद खराब हो सकते हैं रिश्ते: ट्रंप

Fri, 14 Apr 2017 04:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के साथ उनके देश के संबंध अब तक के निचले स्तर पर जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि ऐसा नहीं होगा। रूस और अमेरिका अगर बेहतर रिश्ते बना पाते हैं तो यह जबरदस्त चीज होगी।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि अगर नाटो और अमेरिका रूस के साथ दोस्ती कायम कर सकें तो यह कमाल की  बात होगी। इस समय हम रूस से बिल्कुल भी तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। हो सकता है कि रूस के साथ अमेरिका के संबंध अब तक के सबसे खराब दौर में पहुंच जाएं।

ट्रंप ने यह आशंका नाटो के सेक्रेट्री जनरल जेन्स स्टोलटनबर्ग के साथ एक पत्रकारों की एक बातचीत के दौरान जाहिर की। ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ अच्छे संबंध लंबी कोशिश का नतीजा रहे हैं। लेकिन अब जो हालात हैं उसमें बहुत कुछ भविष्य के घटनाक्रमों पर निर्भर है। पुतिन रूस के नेता है। उनका देश मजबूत है। लेकिन हम भी काफी मजबूत हैं। गौरतलब है कि हाल में विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने रूस का पहला दौरा किया। उन्होंने इस दौरे में पुतिन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें