फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशेल ओबामा पर नस्लवादी टिप्पणी, फेसबुक पोस्ट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मची हलचल

Thu, 17 Nov 2016 04:03 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ क्ले (वेस्ट वर्जीनिया)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के बहुत कम आबादी वाले पश्चिमी वर्जीनिया प्रांत में एक फेसबुक पोस्ट पर नस्लवादी टिप्पणी को लेकर विवाद पैदा हो गया है। एक गैर-लाभकारी समूह चलाने वाली महिला द्वारा की गई यह टिप्पणी देश की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को लंगूर के तौर पर इंगित करके लिखी गई थी। इस पोस्ट पर क्ले काउंटी की मेयर की प्रतिक्रिया के बाद यह पोस्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा गई। 
विज्ञापन


इस पोस्ट ने पूरी दुनिया में नस्लवाद पर ऐसी बहस छेड़ दी कि अंतत: मेयर को इस्तीफा देना पड़ा। उनके इस्तीफे से पहले नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला के इस्तीफे की भी खबरें आईं, लेकिन स्थानीय मीडिया में उन्हें पद से हटाने की चर्चा है।

दरअसल गैर-लाभकारी क्ले काउंटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन की निदेशक पामेला रमजी टेलर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘व्हाइट हाउस में ऊंचे दर्जे की खूबसूरत फर्स्ट लेडी का होना एक बेहतर अहसास रहेगा, क्योंकि मैं एक हील पहनने वाली लंगूर को देखकर थक चुकी हूं।’ इस पोस्ट पर क्ले कस्बे की मेयर बेवर्ली व्हेलिंग ने प्रतिक्रिया दी कि ‘पैम, तुमने मेरा दिन बना दिया।’ मेयर के साथ इस पोस्ट के तार जुड़ने के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन


पामेला ने यह पोस्ट रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उनकी पत्नी मेलानिया के फर्स्ट लेडी बनने के संदर्भ में की थी। क्ले काउंटी की कुल 9000 की आबादी में 98 फीसदी लोग श्वेत हैं जबकि बेवर्ली व्हेलिंग जिस कस्बे की मेयर हैं उसकी आबादी 491 लोगों की है।

पामेला की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने वाली बेवर्ली ने कहा कि मेरी टिप्पणी नस्लभेदी नहीं थी। उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि सिर्फ व्हाइट हाउस में बदलाव के बारे में कह रही थीं और खुद नस्लभेदी नहीं हैं। वेस्ट वर्जीनिया डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख बेलिंडा बायाफोर ने मिशेल से राज्य की तरफ से माफी मांगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें