फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा

Wed, 14 Dec 2016 03:26 AM IST
एजेंसी/ यूएन
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के नए गुडविल एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रियंका ने दुनिया से उत्पीड़ित बच्चों की ‘सामूहिक आवाज’ बनने और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी के  70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार रात यहां सितारों से भरे एक समारोह में फुटबॉलर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने यूनिसेफ के नए ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के रूप में प्रियंका चोपड़ा को नियुक्त किए जाने की घोषणा की। प्रियंका ने समारोह में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिकों, यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडरों और बच्चों को संबोधित करते हए कहा, ‘मेरी इच्छा है कि बच्चे स्वतंत्र रहें। उन्हें सोचने की, जीवन को जीने की स्वतंत्रता हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंसान ने जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है लेकिन अभी भी दुनिया में बच्चे हिंसा, दुर्व्यवहार और शोषण से असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें