अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के नए जज ब्रेट कैवनाग ने कहा कि उनकी नियुक्ति की पुष्टि से पहले के घटनाक्रमों पर उनके दिल में कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि वे देश के अन्य न्यायाधीशों के साथ मिलजुल कर काम करेंगे। कैवनाग ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट नौ लोगों की टीम है और मैं इसके साथ मिलजुल कर काम करूंगा।
सीनेट की पुष्टि की प्रक्रिया विवादास्पद और भावुक थी, जो अब खत्म हो गई है।’ उन्होंने कहा ‘अब मेरा ध्यान सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीश बनने पर है। मैं कृतज्ञता से यह पद लेता हूं और मेरे दिल में कोई कड़वाहट नहीं है।’