फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद सूरीनाम के अपने समकक्ष के साथ करेंगे योग के आसन

Thu, 21 Jun 2018 01:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम के अपने समकक्ष डेजायर डेलानो बेटरेसे के साथ यहां योग आसन करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब दो देशों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने आज ट्वीट किया कि मैं सूरीनाम के पारामारिबो में राष्ट्रपति बेटरेसे के साथ योग दिवस समारोह में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं। यह पहली बार होगा जब दो राष्ट्र प्रमुख अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे होंगे। 

इस मौके पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं दुनियाभर में योग कर रहे लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। योग भारत की एक प्राचीन परंपरा है लेकिन यह केवल भारत की नहीं है बल्कि यह मानवता की अमूर्त विरासत है। मैं आपको आमंत्रित करता हूं कि आप जहां कहीं भी हों, योग का अनुभव लें। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में घोषणा की थी कि 21 जून का दिन हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यूनान, सूरीनाम और क्यूबा के तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रपति बुधवार को ही सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो पहुंचे हैं। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें