फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राष्ट्रपति जी, मेरी गर्लफ्रेंड को मत छूना'

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति ओबामा ‏सोमवार को शिकागो में मिड-टर्म चुनाव में वोट डाल रहे थे, जब उन्हें बगल से गुजर रहे एक काले व्यक्ति ने चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन


उसने कहा, "मिस्टर प्रेसिडेंट, डॉन्ट टच माई गर्लफ्रेंड"। (राष्ट्रपति महोदय मेरी गर्लफ्रेंड को मत छूना)

माइक जोंस नाम के इस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ओबमा के बगल वाले बूथ में वोट डाल रही थी और वो जोर से हंस पडी।

ओबामा ने भी बिना सिर उठाए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "सच पूछो तो मेरा ऐसा कोई इरादा भी नहीं था।"

कैमरे में कैद

और फिर उन्होंने माइक जोंस की माशूका ईया कूपर से कहा, "ये एक मिसाल है कि कैसे अपना ही एक भाई बिना वजह मुझे शर्मिंदा कर रहा है।"

ये हल्की-फुल्की बातचीत एक टीवी चैनल के कैमरे पर कैद हो रही थी।

ओबामा ने ईया से उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम पूछा और फिर कहा, "अब आप घर लौटेंगी और अपने दोस्तों से इस बारे में बात करेंगी। मुझे यकीन नहीं हो रहा माइक कितना बडा बेवकूफ है।"

और आखिरी बाजी ओबामा ने ही मार ली। उन्होंने चलने से पहले ईया को गले लगाया और हल्के से चूम लिया और कहा, "अब उसे भी कुछ बात करने का मौका मिलेगा। अब उसे सचमुच जलन हो रही होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ में खडे ओबामा

बाद में ईया ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, "माइक अक्सर इस तरह की हरकत करता रहता है। लेकिन ओबामा ने इस मजाक का बुरा नहीं माना। और हां जब उन्होंने मुझे गले लगाया और चूमा तो मुझे उम्मीद है कि मिशेल भी मुझे माफ कर देंगी।"

उन्हीं के साथ बैठे माइक का कहना था, "पहले मेरा कोई इरादा नहीं था मजाक का लेकिन जब मैने देखा कि ओबामा मेरी गर्लफ्रेंड के साथ वाले बूथ में खडे हैं तो मुझे ये हरकत सूझी।"

और फिर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि जब ओबामा ने उनकी गर्लफ्रेंड को चूमा तो वह समझ गए कि ओबामा उनसे बदला ले रहे हैं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें