फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: पिता ने दी घर से बाहर खड़े होने की सजा, गायब भारतीय बच्ची को ढूंढ रही पुलिस

Mon, 16 Oct 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
missing girl - फोटो : AFP
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सस प्रांत में तीन साल की भारतीय लड़की के लापता होने के मामले में स्‍थानीय पुलिस सुराग तलाशने में जुटी हुई है। शेरिन मैथ्यूज नाम की इस बच्ची को भारतीय अनाथालय से गोद लिया गया था।
विज्ञापन


7 अक्तूबर को अमेरिका के टेक्सस प्रांत में तीन साल की इस बच्ची को उसके सौतेल पिता ने दूध न पीने पर घर से बाहर पेड़ के नीचे खड़े होने की सजा दी थी। इसके बाद यह बच्ची लापता हो गई थी। 

मामले की शिकायत स्‍थानीय पुलिस से की गई और अब इस मामले की जांच में एफबीआई भी शामिल हो गई है। जांच एजेंसी ने घर की तलाशी भी ली। मीडिया का आरोप है कि पुलिस इस मामले में लड़की के गायब होने के एक हफ्ते बाद भी कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली: तीन दिन से लापता था युवक, फ्रिज में टुकड़ों में मिला शव

जांच अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बच्ची के लगभग गायब होने के कई घंटों बाद अगले दिन सुबह आठ बजे उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सौतेले पिता को भी शक में दायरे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची मानसिक तौर पर बीमार थी और ठीक से बोल भी नहीं सकती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें