फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'PM मोदी दुनिया के इकलौते नेता चीन के खिलाफ सीना तानकर खड़े हैं'

Fri, 17 Nov 2017 05:19 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो चीन के बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) के खिलाफ सीना तानकर खड़े रहे हैं, जबकि अमेरिका तक इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगातार खामोशी साधे रहा है। 
विज्ञापन


चीन के मामलों पर शीर्ष अमेरिकी विशेषज्ञ माइकल फिल्स्बरी ने यह बात आज अमेरिका की संसद कांग्रेस में सुनवाई के दौरान कही। माइकल फिल्स्बरी अमेरिका के प्रतिष्ठित थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट में चीनी रणनीति केंद्र के निदेशक भी हैं। 

पढ़ें- BRI कई देशों के लिए फायदेमंद, पर भारत का रुख संदेह वाला: चीन    

उन्होंने सांसदों से कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के महत्वाकांक्षी बीआरआई प्रोजेक्ट पर मोदी और उनकी टीम ने हमेशा खुलकर अपनी बात रखी है। फिल्स्बरी ने कहा कि मोदी दुनिया के अकेले ऐसे नेता हैं जो अभी भी चीन की इस पहल के खिलाफ खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


चूंकि चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव में आंशिक रूप से भारत की संप्रभुता का उल्लंघन शामिल है इसलिए मोदी और उनकी टीम ने इस पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। 
विज्ञापन


फिल्स्बरी ने कहा कि यह करीब पांच साल पुरानी परियोजना है जबकि अमेरिकी सरकार इस पर अभी तक चुप्पी साधे हुए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें