पीएम मोदी ने अमेरिका में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार को शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ राउंड टेबल बैठक के साथ की। पीएम ने जोर देकर करहा कि भारत का विकास दोनों देशों के लिए समान भागीदारी पेश करता है। अमेरिकी कंपनियों के लिए उसमें योगदान के काफी अवसर हैं। पीएम ने खासतौर पर पहली जुलाई से लागू होने जा रहे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू करने का फैसला अमेरिकी बिजनेस स्कूलों के लिए शोध का विषय हो सकता है। पीएम ने कहा कि आज सारी दुनिया भारत की ओर देख रही है।
भारत में कारोबारी सुगमता के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। हमारी सरकार ने इस क्षेत्र में 7,000 सुधार किए हैं। इस बैठक में एप्पल के टिम कुक, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नाडेला, एडोब के शांतनु नारायण और गूगल के सुंदर पिचाई समेत अमेरिकी की टॉप 21 कंपनियों के सीईओ मौजूद रहे।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा 'मुझे लगता है कि हर कोई भारत में निवेश करने के लिए उत्साहित है और मैं सोच रहा हूं कि हम मिलकर क्या कर सकते हैं।'
Looking forward to roll out,I know it was difficult; excited to see it happen,shows you can achieve reform by pushing for it: Pichai on #GST pic.twitter.com/BAkAwEqSb5
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017
बता दें कि पीएम 26 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। इस यात्रा में उनका शेड्यूल ऐतिहासिक तरीके से प्लान किया गया है।