फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर हेफनर का 91 साल की उम्र में निधन

Thu, 28 Sep 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Hugh Hefner
विज्ञापन
प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर ह्यूग हेफनर का बुधवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। प्लेबॉय एंटरप्राइजेस के मुताबिक हेफनर का निधन उनके घर प्लेबॉय मेंशन में हुआ। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
Playboy founder Hugh Hefner dies at the age of 91: Reuters pic.twitter.com/y6SpiO8Fdw — ANI (@ANI) September 28, 2017

हेफनर ने अगस्त में हुए प्लेबॉय के सालाना समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया था। हेफनर का जन्म 9 अप्रैल 1926 को शिकागो में हुआ था। उनके पिता शिक्षक थे और उन्होंने अपने करियर की शुरूआत आर्मी में बतौर क्लर्क की थी।     

हेफनर प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर थे और 91 साल के होने के बावजूद अपना काम बखूबी करते थे। प्लेबॉय मैगजीन की शुरूआत 1953 में हुई थी। ये मैगजीन अपने एडल्ट कंटेट की वजह से पुरूषों में काफी लोकप्रिय थी।
विज्ञापन


1953 में मैगजीन की शुरूआत करने के 7 साल बाद हेफनर ने प्लेबॉय क्लब की शुरूआत की थी। उन्होंने क्लब के शुरूआती दौर में इसकी सालाना मेंबरशिप फीस 25 डॉलर रखी थी। धीरे-धीरे इस क्लब की लोकप्रियता बढ़ती गई और पूरी दुनिया में इसका विस्तार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें