फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन को जगह तय : ट्रंप

Sun, 20 Jan 2019 03:15 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच होने वाले दूसरे शिखर सम्मेलन के लिए जगह का चुनाव कर लिया गया है। शिखर सम्मेलन फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होगा। ट्रंप ने कहा कि चयनित स्थान के बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा।

विज्ञापन


ह्वाइट हाउस ने भी ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच फरवरी में होने वाले शिखर सम्मेलन की पुष्टि की है। मामूल हो कि हाल ही में किम जोंग के सबसे खास सिपहसालार और उत्तर कोरिया के जनरल वाइस चेयरमैन किम योंग चोल ने अमेरिका का दौरा किया था। 

इस सम्मेलन के जरिए दोनों देश परमाणु निरस्त्रीकरण और वर्षों से चली आ रही शत्रुता को खत्म करने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ कल हमारी करीब दो घंटे चली बैठक शानदार रही। दोनों ही देशों के बीच फरवरी में मुलाकात करने पर सहमति बनी। हमने देश का चयन कर लिया है, लेकिन इस बारे में भविष्य में घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किम की तरह वह भी इस बैठक को लेकर काफी उत्सुक हैं। ट्रंप ने कहा कि पिछली मुलाकात के बाद से परमाणु निरस्त्रीकरण पर काफी प्रगति हुई है। मालूम हो कि पिछले साल जून में किम और अमेरिकी राष्ट्रपति ने सिंगापुर में उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण पर मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें