अमेरिका के एक नाइट क्लब के बाथरूम की दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें लगी होने का मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस संबंध में एक भारतीय महिला द्वारा सोशल मीडिया पर चलाए गए हैशटैग विरोध के बाद बाथरूम के डिजाइनर को माफी मांगनी पड़ी।
ओहियो प्रांत की रहने वाली अंकिता मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, पिछले महीने न्यूयॉर्क के हाउस ऑफ यस क्लब के बाथरूम का इस्तेमाल नहीं कर पाई। आपने भारतीय देवी-देवताओं की तस्वीर बाथरूम में क्यों लगाईं? अंकिता ने इसके साथ ‘माई कल्चर इज नॉट योर बाथरूम’ हैशटैग का इस्तेमाल भी किया।