फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रियस ने माना, विवाहेत्तर संबंध 'भारी गलती'

Tue, 13 Nov 2012 11:07 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व प्रमुख डेविड पैट्रियस ने माना है कि उनके विवाहेत्तर संबंध 'एक बड़ी गलती' थी। उनके पूर्व प्रवक्ता ने एबीसी न्यूज से बातचीत में ये बात कही।
विज्ञापन


रिटायर्ड सैन्य कर्नल स्टीव बोयलान ने कहा कि जब ये मामला सामने आया तो जनरल पेट्रियस की पत्नी होली "कतई खुश नहीं थीं।" पेट्रियस को एक पूर्व सैन्य अफसर और अपनी जीवनी लिखने वाली पाउला ब्रॉडवेल से संबंधों के कारण अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

इस बात का पता उस वक्त चला जब एक दूसरी महिला जिल केली ने शिकायत की कि उन्हें धमकी भरे ईमेल आ रहे हैं। 37 वर्षीय कैली ने संघीय जांच एजेंसी को बताया कि उन्हें एक अज्ञात ईमेल मिला जिसके बाद ब्रॉडवेल की जांच शुरू हुई। 40 वर्षीय ब्रॉडवेल शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां हैं।
विज्ञापन


चल सकता है मुकदमा
एबीसी न्यूज के साथ इंटरव्यू में बोयलान ने बताया कि जनरल पेट्रियस और ब्रॉडवेल का अफेयर उस वक्त शुरू हुआ जब वो सेना से सेवानिवृत्त हुईं।

वो बताते हैं, “ये उनका गलत फैसला था। ये एक गंभीर गलती थी और वो इस बात को मानते भी हैं।” आगे बोयलान ने ये भी कहा कि पेट्रियस का परिवार "काफी मजबूत है और वो इस मामले से पार पा लेगा।"

कर्नल बोयलान बताते हैं कि ये विवाहेत्तर संबंध उस वक्त शुरू हुआ जब सितंबर 2011 में पेट्रियस को सीआईए के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वो कहते हैं कि चार महीने पहले ये संबंध खत्म भी हो चुका है।

सैन्य कानून के तहत विवाहेत्तर संबंध गैर कानूनी हैं। संवाददाताओं का कहना है कि अगर पेट्रियस के इस दावे को चुनौती देने वाले सबूत मिल जाते हैं कि उनका ये संबंध सेना छोड़ देने के बाद शुरू हुआ, तो उनके खिलाफ सैन्य कानूनों के अनुसार कार्यवाही हो सकती है।

पेट्रियस ने इराक और अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सैन्य बलों का नेतृत्व करने के बाद 2011 में सीआईए प्रमुख का पद संभाला था।

सबसे अहम जनरल
अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 के हमले के बाद पेट्रियस अमेरिका के सबसे अहम सैन्य अफसर बन कर उभरे जिन्हें इराक के 'हालात को संभालने' का श्रेय दिया जाता है। साथ ही अफगानिस्तान में चरमपंथियों के खिलाफ रणनीति को लागू करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

पेट्रियस की जीवनी में ब्रॉडवैल लिखती हैं कि वो पहली बार 2006 के वसंत में पेट्रियस से मिलीं। उस वक्त वो हार्वर्ड में स्नातकोत्तर की छात्रा थी। वो बताती है कि अपनी किताब के शोध के लिए उन्होंने कई बार अफगानिस्तान जा कर पेट्रियस और उनके करियर को जाना।

बीते शुक्रवार को जब पेट्रियस ने इस्तीफा दिया तो इससे अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन के सुरक्षा और राजीतिक हल्कों में हलचल मच गई। राष्ट्रपति बराक ओबामा के फिर चुनाव जीतने के तुरंत बाद पेट्रियस ने अपना पद छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें