फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुनूनी फोटोग्राफर के कैमरे में कैद ओबामा

Mon, 12 Nov 2012 10:05 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बराक ओबामा ने अपने फेसबुक पन्ने और ट्वीटर अकाउंट पर जो तस्वीर लगाई, उसने सोशल मीडिया पर इतिहास रचा। ये तस्वीर सबसे ज्यादा ट्वीट की गई तस्वीर बन गई है। साथ ही इसे फेसबुक पर सबसे ज्यादा लाइक मिले।
विज्ञापन


ये तस्वीर अमेरिकी फोटो पत्रकार स्काउट तूफैंकजियन ने ली है जो 'ब्रेकिंग न्यूज' के लिए दुनिया भर की यात्रा करती हैं। लेकिन फोटो पत्रकार के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उत्तरी आयरलैंड की गलियों से की।

आयरलैंड से लगाव
जब वो 18 साल की थी तो उन्होंने दुनिया के नक्शे पर नजर दौड़ाई और फैसला किया कि उत्तरी आयरलैंड तो उन्हीं का है। वो बताती हैं, “मैं ऐसी किसी जगह जाना चाहती थी जहां अंग्रेजी बोली जाती लेकिन वो लंदन से सस्ता हो।”
विज्ञापन


वो उत्तरी आयरलैंड में शांति और संकट से संबंधित पढ़ाई कर रही थीं कि उन्हें प्रेस फोटोग्राफर बनने का ख्याल आया। ये ख्याल उन्हें तब आया जब उन्होंने एक प्रदर्शन के दौरान फोटोग्राफरों को तस्वीरें लेते देखा।

वो कहती हैं, “मैंने सोचा कि मैं तस्वीरें उतारूं और मुझे उसका पैसा मिलेगा। मैं भी फोटो पत्रकार बन सकती हूं। यही वो लम्हा था जब मैं फोटोग्राफी को लेकर गंभीर हो गई। मैं घर गई और एक ठीक ठाक सा कैमरा खरीदा और काम शुरू कर दिया।”

स्काउट ने मिस्र की क्रांति और हैती में आए जबरदस्त भूकंप जैसी घटनाओं को कवर किया है।

ओबामा के करीब
उन्हें 2006 में अमेरिका के न्यूहैंपशायर में इलेनॉइस के एक सीनेटर के बुक सिंगिंग कार्यक्रम में भेजा गया। तब से उन्होंने ओबामा पर नजर रखी जो उसके ढाई साल बाद अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।

वो बताती हैं, “मैं इकलौती ऐसी पत्रकार थी जिसने 2008 में ओबामा के प्रचार मुहिम को मुकम्मल तौर पर कवर किया था।”

जब स्काउट को पता चला कि उनकी ली गई तस्वीर को राष्ट्रपति ओबामा ने ट्वीट किया और उसने सोशल मीडिया पर इतिहास रच दिया है तो वो बहुत हैरान हुईं।

वो कहती हैं, “ये मामला मेरी तस्वीर को लेकर नहीं था, बल्कि मामला ये था कि लोग ओबामा परिवार को कितना चाहते हैं।”

स्काउट के लिए फोटो पत्रकारिता एक जूनून है जिसे वो पिछले 13-14 साल से जी रही हैं। वो इसे लोगों की जिंदगी में झांकने का एक जरिया मानती हैं और इस बात से खुश हैं कि लोग उनका स्वागत करते हैं। लेकिन उत्तरी आयरलैंड से उन्होंने अपना लगाव कम नहीं किया है और वो वहां जाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें