अमेरिका में एक पेट स्टोर का कर्मचारी 20 फुट लंबे अजगर के जकड़े जाने से लगभग मरते मरते बचा। केंट्की के मौजूद स्टोर में हादसा तब हुआ जब टेरी विलकेन्स अजगर को खाना खिला रहे थे।
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो अजगर ने विलकेन्स को जकड़ रखा था। टेरी विलकेन्स की सांस रूकी हुई थी हालांकि बाद में उनकी सांसे बहाल हो गईं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।