फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे मंहगा लड़ाकू विमान जमीन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन में खराबी का पता लगने के बाद अमेरिका ने उसके सैन्य बेड़े में शामिल सभी 51 एफ-35 लड़ाकू विमानों को जमीन पर उतार दिया है।
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के अनुसार कैलिफॉर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर बेस पर तैनात एफ-35ए विमानों के नियमित निरीक्षण के दौरान लड़ाकू विमान के इंजन में खराबी का पता चला।

अमेरिकी वायु सेना के अलावा अमेरिकी नौसेना और अमेरिकी मरीन कॉर्प्स भी एफ-35 लड़ाकू विमान के अलग-अलग वर्जन का इस्तेमाल करते हैं।

एफ-35 लड़ाकू विमान अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का अब तक का सबसे महंगी परियोजना है जिसमें लगभग 400 अरब डॉलर खर्च हुए हैं।

मंत्रालय के अनुसार जब तक इन विमानों में आई खराबी के असल कारण का पता नहीं चलता और उन्हें ठीक नहीं किया जाता, तब तक उन विमानों की उड़ान निलंबित रहेंगी। पिछले दो महीने में ये दूसरी बार है जब एफ-35 विमानों को जमीन पर उतारने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन बना ग्राहक
पिछले महीने जनवरी में मरीन कॉर्प्स के जरिए इस्तेमाल किए जाने वाले लड़ाकू विमान एफ-35 बी और इसी के एक दूसरे वर्जन एसटीओवीएल के प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान के बनावट में त्रुटि पाए जाने के बाद लगभग एक महीने तक उन विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी।

ब्रिटेन अपने विमानवाहक पोत के लिए अमेरिका से एफ-35 लड़ाकू विमान का एसटीओवीएल वर्जन खरीद रहा है। ब्रिटेन अब तक हैरियर जेट का इस्तेमाल कर रहा था जिसकी मारक क्षमता 300 नौटिकल मील है, जबकि एफ-35 लड़ाकू विमान की क्षमता 450 नौटिकल मील है।
विज्ञापन


एफ-35 विमान 1200 मील प्रतिघंटे की चाल से चलता है जो कि हैरियर विमान की तुलना में दोगुना ज्यादा तेजी से उड़ता है। साथ ही एफ-35 विमान में रडार से बच निकलने की क्षमता है जो कि हैरियर में नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें