फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोता जानता है कातिल का नाम, अदालत में बन सकता है गवाह

Mon, 27 Jun 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
एक तोता साल भर पहले अंजाम दी गई हत्या की वारदात का चश्मदीद हो सकता है। पुलिस तोते के बयान पर गौर कर रही है। माना जा रहा है कि अमेरिका के मिशिगन में साल भर पहले अंजाम दी गई कत्ल की वारदात को पालतू तोते ने अपनी आंखों देखा था। पुलिस मामला सुलझाने के लिए तोते को बतौर गवाह अदालत में पेश भी कर सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल एक वीडियो फुटेज में तोता बोलते हुए सुनाई दिया था। तोता अंग्रेजी में कह रहा था "डोंट शूट" यानी गोली मत चलाओ। तोते के इतना बोलने पर पुलिस को उम्मीद जगी है कि अब तोता ही असली कातिल के राज से पर्दा उठाएगा।

पुलिस की मानें तो मार्टिन डुरेम की हत्या का आरोप उसी की पत्नी ग्लेना डुरेम पर है। पिछले साल मई में मार्टिन की लाश मिशिगन के सैंड लेक स्थिर घर से मिली थी। मृतक के शरीर पर गोलियों के पांच निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोता दिलाएगा दुखी परिवार को न्याय?

मृतक की पत्नी ग्लेना मार्टिन भी उसी घर में बदहवास हालत में मिली थीं। ग्लेना के सिर में भी गोली लगी थी। एक स्थानीय टीवी पर मार्टिन परिवार ने आशंका जताई थी कि तोते ने शायद वारदात को देखा है। परिवार वालों ने ही एक वीडियो में तोते को बोलते सुना था कि गोली मत चलाओ।

मार्टिन की मौत के कुछ हफ्ते बाद तोते ने एक दंपति को लड़ता देखा और उनके बीच होने वाली तू-तू-मैंमैं को सुनाने लगा। इससे पीड़ित घरवालों को न्याय की आस जगी है। 

फिलहाल तोते के शब्दों की जांच हो रही है, और यह संभावना तलाशी जा रही है कि क्या अदालत में तोते को बतौर गवाह पेश किया जा सकता है?

Published By Rohit Kumar Porwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें