फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे ग्रह के लिए टर्निंग प्वाइंट है पेरिस जलवायु समझौता : ओबामा

Mon, 10 Oct 2016 01:13 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के 30 दिनों के अंदर लागू हो जाने की खबर का स्वागत किया है। उन्होंने इसे भावी पीढ़ियों के लिए ग्रह की रक्षा करने की दिशा में एक ‘टर्निंग प्वाइंट’ (महत्वपूर्ण मोड़) करार दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को व्हाइट हाउस के रोस गार्डन में अपनी प्रतिक्रिया में ओबामा ने कहा, ‘भावी पीढ़ियों के लिए हमारे ग्रह की रक्षा करने की जंग में यह एक एतिहासिक दिन है। दुनिया ने पेरिस समझौते को प्रभावी करने के लिए आवश्यक सीमा को आज आधिकारिक रूप से हासिल कर लिया। यदि हम इस समझौते के तहत प्रतिबद्धताओं का पालन करते हैं तो इस समझौते का प्रतीक इतिहास में हमारे ग्रह के लिए एक अहम मोड़ के रूप में दर्ज हो जाएगा।’ 

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि केवल पेरिस समझौते से जलवायु संकट समाप्त नहीं हो जाएगा। ओबामा ने कहा, ‘अगर हम समझौते में बताए गए प्रत्येक लक्ष्य को हासिल कर भी लेते हैं तब भी हम उस सफलता का एक हिस्सा ही हासिल कर पाएंगे, जिसे हमें हासिल करनी है। लेकिन यह समझौता जलवायु परिवर्तन के कुछ सबसे खराब परिणामों को टालने या उनसे बचने में मदद करेगा। यह समय के साथ खतरनाक कार्बन उत्सर्जन कम करने में देशों की मदद करेगा। यह समझौता पारदर्शिता की मजबूत प्रणाली के तहत तकनीकी विकास जैसे लक्ष्यों को तय करता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें