फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ऐसा करते PM अब्बासी तो बच जाती पाकिस्तान की 'इज्जत', नहीं उतरवाने पड़ते कपड़े

Thu, 29 Mar 2018 06:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi
विज्ञापन

दुनिया में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और आतंकवादियों को पालने के लिए बदनाम हो चुका पाकिस्तान एकबार फिर अपनी इज्जत बचाता फिर रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के अमेरिकी एयरपोर्ट पर कपड़े उतरवाए गए। पाकिस्तान में कई गाड़ियों के काफिले के साथ और बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच रहने वाले अब्बासी को अमेरिका में एक आम नागरिक की तरह एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा इस दौरान उनके कपड़े भी उतरवाए गए। जिसके बाद मीडिया में इस बात पर जोर दिया गया कि आखिर उनके साथ ऐसा सलूक क्यों किया गया।

अमेरिका ने पाक पीएम के साथ हुए इस बर्ताव पर जानकारी साझा की है। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के डिप्टी स्पोक्सपर्सन अल्केजेंडर मैकलेरन ने इस पूरे मामले को स्पष्ट किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'अगर किसी राष्ट्र का प्रमुख बिना डिप्लोमेटिक पासपोर्ट के विदेश यात्रा करना चाहता है तो उसे एक आम नागरिक की ही तरह सुरक्षा के विभिन्न मापदंडों से गुजरना होगा। क्योंकि वह एक निजी यात्रा पर थे इसलिए उनकी भी उसी तरह से जांच हुई जैसे किसी आम नागरिक की होती है।'

मालूम हो कि अब्बासी को यूएस एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ा था। अब्बासी के इस अपमान पर पाकिस्तान मीडिया में खूब बहस हुई। अब्बासी के साथ एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षा जांच पर पाकिस्तानी मीडिया भड़का हुआ नजर आया। 
विज्ञापन


अब्बासी पिछले हफ्ते यूएस की निजी यात्रा पर थे लेकिन इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति माइक पेंस से भी मुलाकात की जहां आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें