फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन ने भारतीय पत्रकारों की मौत पर जताया दुख, उत्पीड़न और हिंसा को लेकर चिंतित

Wed, 28 Mar 2018 09:29 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने भारत में दो पत्रकारों की मौत और दुनियाभर में पत्रकारों के खिलाफ हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर दुनिया में कहीं भी पत्रकारों के खिलाफ हो रहे किसी भी तरह के उत्पीड़न और हिंसा को लेकर चिंतित हैं... और इस मामले में भी हमारा रुख यही है।’ 

विज्ञापन


हक से भारत में दो पत्रकारों की हत्या के मामले पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने यह जवाब दिया। मध्य प्रदेश के भींड जिले के एक स्थानीय टीवी चैनल में काम करने वाले 35 वर्षीय संदीप शर्मा की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। 

अवैध रेत खनन पर स्टिंग ऑपरेशन करने के बाद संदीप ने अपनी जान को खतरा बताया था। दूसरी ओर,  ‘हिंदी दैनिक’ के पत्रकार नवीन निश्चल भोजपुर जिले में एक एसयूवी द्वारा कुचले गए दो लोगों में शामिल थे। परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या के पीछे गांव के पूर्व प्रधान का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें