अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद चौधरी ने भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित के पत्र को घिनौना बताया है। अब्दुल बासित ने अपने पत्र में एजाज को पाकिस्तान का सबसे खराब राजदूत बताया था। बासित का यह पत्र मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और पाकिस्तानी मीडिया ने इस पत्र को प्रमाणित किया था।
ट्रिब्यून के मुताबिक एजाज अहमद चौधरी ने वाशिंगटन में पाकिस्तान एंबेसी में कहा कि उन्होंने इस घिनौने पत्र का जवाब नहीं देने का फैसला किया है। और वो इस मामले को उसी पर छोड़ते हैं जिन्होंने यह उठाया है। अल्लाह हमारी सुरक्षा कर रहा है और वही हमारा गाइड है।
पढ़ें: अमेरिकी मदद पर बोले पाक के पूर्व गृहमंत्री- 'मूंगफली के दाने बिलियन डॉलर्स नहीं हो सकते'
चौधरी फरवरी तक पाकिस्तान के विदेश सचिव थे लेकिन जब उनका नाम अमेरिका में पाक अंबेडसर के लिए चयन किया गया था, बासित भारत में पाकिस्तान के राजदूत थे। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि बासित ने चौधरी को एक पत्र लिखा था जिसमें वह दो बार विदेश सचिव होने के लिए उनसे नाराज हो गए थे।
चौधरी के मुताबिक बासित को लगता था कि वह विदेश सचिव के पद तक उनकी वजह से नहीं पहुंच सके। और बाद में वह रिटायर हो गए। चौधरी ने यह भी कहा कि जलन का कोई उपचार नहीं होता। आपको बता दें कि बासित ने अपने राजनीतिक संदेश में लिखा था कि चौधरी विदेशी मामलों में चौधरी कूटनीति से अनजान हैं। उन्होंने चौधरी की असफलता की दो घटनाओं का हवाला भी दिया था।
पढ़ें: पूर्व उच्चायुक्त बासित के पत्र से पाकिस्तान में मची खलबली, बोले- 'देश को अब अल्लाह बचा सकता है'
बासित ने एजाज के नाम अपने पत्र में लिखा था आप अब तक के सबसे बुरे पाक विदेश सचिव रहे हैं, और मुझे चिंता है कि आप वाशिंगटन में भी पाकिस्तानी दूत के रूप में बुरे ही साबित होंगे। उन्होंने कहा था कि अब पाकिस्तान को अल्लाह ही बचा सकता है। इस पत्र के वायरल होने के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान के दो राजनयिकों की लड़ाई सामने आ गई थी।