फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, 3 की मौत, 9 घायल

Sat, 28 Nov 2015 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के कोलराडो प्रांत में हथियारबंद हमलावर ने परिवार नियोजन केंद्र पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 9 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और हमलावर के बीच लगातार पांच घंटे मुठभेड़ चली जिसके बाद बंदूकधारी ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना पर मेयर जॉन सुथर्स ने कहा कि 'कोलोराडो में हुई यह घटना बड़ी त्रासदी है।हम लोगो ने दो नागरिक और पुलिस अफसर खो दिया है।'

उन्होंने कहा कि अपराधी हिरासत में है और स्थिति को काबू में कर लिया गया है। सुथर्स ने कहा कि कोलोराडो के लोगों पर अब कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

हमले की वजह साफ नहीं

इस मामले में अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर परिवार नियोजन केंद्र को ही निशाना क्यों बनाया गया। इस परिवार नियोजन केंद्र के बारे में बताया जाता है कि यहां औरतों को गर्भ निरोधक संबंधी सेवा प्रदान की जाती है जिसका रुढ़िवादी संस्थाएं विरोध करती हैं।

लगातार पांच घंटे चली इस मुठभेड़ के खत्म होने से पहले पुलिस प्रवक्ता कैथरीन बकले ने इस बात की चेतावनी दी थी कि हमलावर अपने साथ बंदूक, बैग और कुछ सामान लेकर बिल्डिंग में घुसा था।

बताते चलें कि बीते दिनों अमेरिका के लुइजियाना में न्यू ऑरलींस के मनोरंजन पार्क गोलीबारी की हुई थी जहां 16 लोगों के घायल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें