फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में आए हार्वे तूफान के चलते एक और भारतीय स्टूडेंट की मौत

Mon, 04 Sep 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
शालिनी सिंह - फोटो : facebook
विज्ञापन
अमेरिका में आए हार्वे तूफान के चलते एक और भारतीय की मौत हो गई है। भारतीय छात्रा शालिनी को टेक्सास में एक लेक से एक अन्य भारतीय छात्र के साथ बचाया गया था। दिल्ली की रहने वाली 25 वर्षीय शालिनी सिंह, अमेरिका में ए&एम यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। 
विज्ञापन



शालिनी को तूफान के बाद निखिल भाटिया (अन्य भारतीय छात्र) के साथ पिछले शनिवार लेक के बचाया गया था। निखिल की मौत 30 अगस्त को अस्पताल में हो गई थी, जबकि शालिनी की हालत नाजुक बनी हुई थी। रविवार देर रात शालिनी की भी मौत हो गई। 

पढ़ें: 215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक

बताया जा रहा है कि जिस वक्त तूफान आया उस समय शालिनी और निखिल लेक में तौर रहे थे। जिसके बाद उनके दोस्तों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेक से बहार तो निकाल लिया लेकिन उन्हें मौत से नहीं बचा सके। 
विज्ञापन


जयपुर निवासी निखिल भाटिया भी टेक्सास की ए&एम यूूनिवर्सिटी में वाटर रिसर्च की पढ़ाई कर रहा था। कागजी कार्रवाई पूरी न हो पाने के कारण निखिल का अंतिम संस्कार टेक्सास में ही किया गया। 

गौरतलब है कि अमेरिका के टेक्सास में हार्वे तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान की चपेट में आने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अमेरिका में पिछले 13 सालों में आया यह सबसे भयंकर तूफान है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें