फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: साल 2016 में कच्चे तेल की कीमत उच्चतम स्तर पर

Wed, 27 Apr 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमेरिका में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिका में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वर्ष 2016 में कच्चे तेल की यह कीमत अभी तक की उच्चतम कीमत है। अमेरिकी तेल बाजार में क्रूड स्टॉक पाइल्स में आई कमी के कारण यह कमी दर्ज की गई है। ब्रेंट और अमेरिकी क्रूड की कीमत वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट(डब्लूटीआई) की खरीदारी में तीन फीसदी का उछाल आया है। 
विज्ञापन


अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के मुताबिक बाजार में क्रूड की कीमतों में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रॉयटर्स के पोल में विशेषज्ञों ने यह उम्मीद जताई थी आने वाले समय में अमेरिकी बाजार में यह प्रभाव देखने को मिल सकता है।

अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत शुरूआती समय में 1.26 डॉलर की तेजी देखी गई जो बाद में बढ़कर 2.01 डॉलर हो गई। इससे अमेरिकी बाजार में क्रूड की कीमत 46.49 डॉलर पहुंच गई है।
विज्ञापन


नॉर्थ कैलीफोर्निया डरहम में कमोडिटी विशेषज्ञ स्कॉट शेल्टन ने बताया कि बाजार के रूझानों को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोलियम उत्पादों के प्रति लोगों का अच्छा रूझान देखने को मिल सकता है।

आपको बताते चले कि अमेरिका में 17 अप्रैल के बाद से ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है और इस महीने आज के दिन बाजार में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

कतर में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर हुई ओपेक देशों की बैठक में कई देशों ने पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन में कमी लाने की बात कही थी। इसके बाद से ही लगातार अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें