फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में अंतिम बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे ओबामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 12 जनवरी को कांग्रेस में अपना अंतिम ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन देंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक ई-मेल के जरिये शनिवार को दी।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति हर साल जनवरी में कांग्रेस को संबोधित करते हैं। इसे ही स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन कहा जाता है। ओबामा इस समय अपने परिवार के साथ हवाई में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं।

यहां से उन्होंने शनिवार को एक ई-मेल अपने समर्थकों को लिखी। उसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे पास 12 महीने हैं। इस बीच मुझे हर वो बदलाव करना है, जो मैं पद पर रहने के दौरान कर सकता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे

ओबामा ने अपनी संस्था ‘ओबामा फॉर अमेरिका’ के जरिये भेजे इस मेल में इशारा किया है कि वह 12 जनवरी को अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाएंगे।

अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ओबामा ने लिखा है कि हमने इस साल कई चीजें साथ मिलकर की हैं और आप लोगों ने आलोचकों को गलत साबित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें