फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी से निपटने को ओबामा के कड़े कदम

Thu, 27 Sep 2012 01:16 AM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मनाव तस्करी से निपटने के लिए और कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं। ओबामा ने मानव तस्करी को आधुनिक गुलामी करार दिया है। नए आदेशों से संघीय ठेकेदारों द्वारा की जाने वाली भ्रामक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगेगी। इसके साथ ही रोजगार पाने वाले व्यक्तियों से वसूली जाने वाली फीस और पासपोर्ट नष्ट करने या जब्त करने जैसे मामलों पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन


नए आदेशों के तहत विदेशों में पांच लाख डॉलर से ज्यादा वाली परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों को कार्ययोजना का ब्यौरा देना होगा। जिसमें कर्मचारियों की जागरूकता, बिना किसी डर के तस्करी या नियमों का पालन न होने की शिकायत दर्ज कराने, भर्ती और कर्मचारियों के हाउसिंग प्लान की जानकारी देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ठेकेदार और सहायक ठेकेदारों को ये प्रमाणित भी करना होगा कि वह किसी तरह से मानव तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे हैं।

क्लिंटन ग्लोबल इनीशिएटिव कार्यक्रम में इन आदेशों के बारे बताते हुए ओबामा ने कहा कि  दुनिया में 2 करोड़ से ज्यादा लोग मानव तस्करी के शिकार हैं, बतौर राष्ट्रपति मैंने अपने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मानव तस्करी को रोकने के प्रयासों को और बढ़ाया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया में विभिन्न एजेंसियों खासकर एफबीआई की भागीदारी को बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


खुफिया तंत्र मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्कों के संदर्भ में और ज्यादा जानकारी जुटा रहा है। हमने संरक्षण को और ज्यादा मजबूत किया है, जिससे विदेशी कामगार अपने अधिकारों के बारे में जान सकें। ओबामा के मुताबिक तस्कर लोगों को निशाना बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने लगे हैं, इसको देखते हुए अमे्िरका में मानव तस्करी क नए सिरे से आकलन करने की जरूरत है, ताकि इस समस्या के पहलुओं को बड़े पैमाने पर देखा जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें