किसी की भी धमकी का हल्के में नहीं लेना चाहिए और फिर दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन अगर यह बात कहे तो बिल्कुल चौंकना हो चाहिए। यहीं किया है अब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने।
पेरिस में हुए कई आतंकी हमलों के बाद आईएसआईएस ने व्हाइट हाऊस को उड़ाने की धमकी दी है। आईएसआईएस की इस धमकी का बहुत ही गंभीरता से लेते हुए बराक ओबामा ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के साथ बैठक की है।
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक इस बैठक में आतंकी हमलों को नाकाम करने की योजना पर चर्चा की गई है।
व्हाइट हाऊस की तरफ से बराक ओबामा के हवाले से एक बयान जारी कर कहा गया है कि आईएसआईएस की तरफ से आतंकी हमला किए जाने का कोई इनपुट नहीं है।
गौरतलब है कि पेरिस में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। इस आतंकी हमले में एक छह जगहों पर धमाके किए गए थे। इन आतंकी हमलों में 130 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अभी भी कई लोग घायल हैं।