फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा को दोबारा जीत का पक्का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस बात का पक्का भरोसा है कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में वह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी को हराने में कामयाब रहेंगे। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि यह मुकाबला काफी कठिन होगा।
विज्ञापन


न्यूयार्क में अपने प्रचार अभियान के दौरान ओबामा ने कहा कि यदि आज चुनाव होते हैं तो मैं समझता हूं कि मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं जीत जाऊंगा। और अब हमारे पास 99 दिन बचे हैं। अगर हम इन 99 दिनों को बेहतर तरीके से प्रयोग करें तो हम अगला कार्यकाल जरूर शुरू कर सकेंगे।

दोबारा चुनाव लड़ रहे ओबामा ने कहा कि उन्हें अपने दूसरे कार्यकाल में अपने अधूरे एजेंडे को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम यूरोप में स्थिरता ला सकें, शिक्षा में खुद को स्थापित कर सकें, विज्ञान और तकनीक, ऊर्जा तथा कई अन्य क्षेत्रों में प्रगति कर सकें तो कोई कारण नहीं कि आने वाले दशकों में अमेरिका की बादशाहत को कोई हिला सके।
विज्ञापन


ओबामा ने कहा कि मैं इस बात को लेकर विश्वस्त हूं की हम एक बेहतर प्रचार अभियान चला रहे हैं और आगे भी बेहतर अभियान चलाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें उनके विरोधियों द्वारा हारा हुआ बताया जा रहा है। ओबामा ने कहा कि हम अपने विरोधियों को लगातार चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें